लाफिन कला महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरी कला संस्कृति की छटा,एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

महासमुंद। शनिवार को ग्राम लाफिन कला में ईशर गौरा महिला संगठन के संयोजन मे समस्त ग्राम वासियों के द्वारा प्रति वर्षानुसार लाफिन कला लोक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेर।देर रात तक कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर रहे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि नेतन पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि योगेश्वर चंद्राकर व समाजसेवी आनंदराम पत्रकार रहे।सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए आयोजन की उन्मुक्त कंठ से सराहना किए। जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने कहा कला संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान है।ग्राम के उत्साही युवाओं द्वारा ग्राम में महोत्सव मनाने की पहल बहुत ही अनुकरणीय है।कला संस्कृति को सहेजते हुए ग्राम में इस तरह के आयोजन से ग्राम के कलाकारों को मंच मिलता है।वही योगेश्वर चंद्राकर ने ग्राम को कला संस्कृति को संजोने वाला ग्राम बताया। आनंदराम पत्रकार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा लाफिन कला अपने नाम के अनुरूप कला को जिंदा रखा है।यहां के उत्साही युवाओं द्वारा कला संस्कृति की संरक्षण की दिशा में किया जा रहा प्रयास से कला जिंदा है।
जिसमें सामूहिक नृत्य में प्रथम मीनाक्षी पटेल की टीम, द्वितीय किरण की टीम, तृतीय तुलसी के बिरवा डांस ग्रुप रहे।
वही युगल/एकल में प्रथम अंशु व दामनी, द्वितीय जया व शीतल, तृतीय अंश कुमार साहू रहे।मंच का क्रमिक संचालन गोवर्धन साहू और कमलेश साहू ने किया।कार्यक्रम के आयोजन, संयोजन में विशेष सहयोग ग्राम पंचायत लाफिन कला, ईसर गौरा महिला संगठन, कमलेश साहू, गोवर्धन साहू,नेतन पटेल,महेन्द्र कुमार पटेल, रामजी साहू, सुखीराम साहू, गिरीश साहू, तुकाराम साहू, डुमन लाल साहू, हरिराम साहू, नीलकमल साहू, धर्मेन्द्र साहू,नीरज साहू, विजय साहू, राधेश्याम साहू, हरीश साहू, मोहित साहू,पूनमचंद साहू, भूषण निषाद, पूर्णिमा साहू, नेहा साहू, रोशनी वैष्णव चन्द्रकला पटेल इन्दिया साहू,लता साहू आदि का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर बड़ी संख्या मे ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *