दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला से लूट करने वाले तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में दिन के समय नकली बंदूक का उपयोग कर घर में घुसकर लूटपाट की घटना सामने आई। पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और लूटी गई संपत्ति भी बरामद कर ली गई है।

प्रार्थिया शालिनी देवांगन, जो भूमि विहार ग्राम बिजौर की निवासी हैं, ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 2 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें पिस्तौल दिखाकर 2 मंगलसूत्र और 18 ग्राम वज़नी अंगूठी, जिसकी कुल कीमत लगभग 70,000 रुपये थी, लूट ली और फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने घटना की जानकारी मिलते ही स्वयं थाना सरकंडा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने, क्षेत्र के संदिग्ध बदमाशों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के आधार पर अपराध दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप और सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस की टीम ने विभिन्न टीमें बनाकर लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध बदमाशों की पहचान की।

10.08.2024 को पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिला। इस आधार पर आदतन अपराधी बाबू ईरानी और उसके साथी सुमाश निबाद और शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध की बात स्वीकार की और लूटी गई संपत्ति को आपस में बांटने की बात बताई।

उनके बयान के आधार पर पूरी लूटी गई संपत्ति बरामद कर ली गई, जिसमें 2 सोने के लॉकेट, 10 सोने के गेहू दाने, 8 सोने के मोती दाने और 1 अंगूठी शामिल है। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 BC 8709) और नकली पिस्तौल भी बरामद की गई।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने सरकंडा पुलिस टीम की इस सफलता और पेशेवर दक्षता की सराहना की है। इस पूरी कार्यवाही में निरी. तोपसिंह नवरंग, उप निरी. कृष्णा साहू, सजनि देवेन्द्र तिवारी, सजनि दिनेश तिवारी, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. रोकेश यादव, आर. विकास यादव, आर. विवेक राय, आर. संजीव जांगड़े, आर. इमरान अली, और आर. मणीशंकर मिश्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment