मनोरंजन: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूज़िक कंपोज़र अरिजीत सिंह ने हाल ही में फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया है। अरिजीत ने संकेत दिए हैं कि वह आने वाले समय में फिल्मों के लिए प्लेबैक गाने नहीं गा सकते, हालांकि म्यूज़िक कंपोज़िंग से जुड़े रहने की बात कही है।
अरिजीत सिंह देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में गिने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा, बल्कि तमिल फिल्मों में भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। तमिल में उनके गाने ‘नान उन अलगिनिले’ और ‘आडा एना अलगकु’ को दर्शकों से काफी सराहना मिली। इसके अलावा बॉलीवुड के बड़े म्यूज़िकल इवेंट्स में अरिजीत की मौजूदगी लगभग तय मानी जाती रही है।
ऐसे में प्लेबैक सिंगिंग से दूरी के संकेत को उनके फैंस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि, अरिजीत ने यह भी साफ किया है कि वह फिल्मों के लिए म्यूज़िक कंपोज़ करना जारी रखेंगे।
उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग अरिजीत के फैसले का सम्मान कर रहे हैं, तो कई उनके दोबारा गाने की उम्मीद जता रहे हैं।
फिलहाल अरिजीत सिंह की ओर से प्लेबैक सिंगिंग को पूरी तरह छोड़ने को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके बयान ने मनोरंजन जगत में चर्चा जरूर तेज कर दी है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243799
Total views : 8292866