राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर में तीरंदाजी खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर में तीरंदाजी खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक।

एकलव्य के तीरंदाजी खिलाड़ियों ने 10 पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया।

राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल में 6 स्वर्ण 4 रजत सहित 10 पदक जीता।

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक।

महासमुंद – चतुर्थ राज्य स्तरीय EMRS क्रीडा प्रतियोगिता दिनांक 27 से 29 नवम्बर 2024 तक पी जी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर जिला सरगुजा में आयोजित किया गया जिसमें जिले से कुल 10 तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीकांत जगत पिता सुमित लाल जगत, चन्दन सिदार पिता गोविंद राम सिदार, मनीषा ध्रुव पिता हेमंत ध्रुव, कामना ध्रुव पिता भुवनेश्वर ध्रुव, योगेश नाग पिता गंगाधर नाग, टुकेश कमार पिता परदेशी कमार, लिलिमा नाग पिता राम सिंह नाग, कुमुदनी दीवान पिता ओंकार सिंह दीवान, दिगम्बर नेताम पिता चंद्रहास नेताम व जयंत ठाकुर पिता यशवंत ठाकुर शामिल हुए। प्रतियोगिता में श्रीकांत जगत, योगेश नाग, लिलिमा नाग, कामना ध्रुव, दिगम्बर नेताम, जयंत ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता एवं चंदन सिदार, कुमुदिनी दीवान, टुकेश कमार, मनीषा ध्रुव ने रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं। खेल विभाग द्वारा संचालित खेलों इंडिया लघु केंद्र एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीरंदाजी खेल में 6 स्वर्ण 4 रजत सहित 10 पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया।

पदक जीतने पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए होना है जिसमें सभी खिलाड़ी शामिल होंगे। इससे पहले संभाग स्तरीय एकलव्य विद्यालय की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 9 अक्टूबर 2024 तक राजनांदगांव में आयोजित किया गया था जिसमें 12 तीरंदाजी खिलाड़ी शामिल होकर 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक व 2 कांस्य पदक सहित 12 पदक जीतने में सफल रहे तथा 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर के लिए हुआ था। तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू (राष्ट्रीय खिलाड़ी) बागबाहरा द्वारा विगत दो वर्षों से एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।

प्रशिक्षण में शामिल होने आस पास के खिलाड़ियों के साथ जिले भर के विभिन्न ग्राम/ग्राम पंचायतों से लेकर शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ी अभ्यास करने शामिल हो रहे हैं। तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने व संचालित करने हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिल रहा हैं साथ ही तीरंदाजी खेल की बारीकियों को सीखने के लिए पालक अपने बच्चों को अभ्यास करने के लिए सुबह शाम निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु खेलों इंडिया सेंटर भेज सकते हैं।

विगत 2 वर्षों में जिले में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भोरिंग में किया जा चुका हैं। आयोजन से क्षेत्र में तीरंदाजी खेल की जानकारी के साथ बच्चें खेल में रुचि ले रहे हैं तथा खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं और जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। तीरंदाजी खेल में खिलाड़ियों ने संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रहे हैं एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।

जिले में तीरंदाज़ी खेल को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, प्रशिक्षक हीरू राम साहू, प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन एवं अधीक्षक, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, नीलम साहू व समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टॉफ इत्यादि का सहयोग रहा। सभी ने तीरंदाजी खेल में पदक जीतने पर बधाई दीं।


संकलनकर्ता – प्रभात मोहंती

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *