रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई ने प्रदेश के 13 जिलों के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी संगठन में लंबे समय से इन नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था।
गौरतलब है कि भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्तियों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की अनुशंसा पर संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इसके तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के लिए 9 जिलों और अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए 5 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने इन नियुक्तियों की सूची सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में युवा मोर्चा की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।
Author: Deepak Mittal









