छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने द्वितीय मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मंडल के अनुसार हाईस्कूल यानी 10वीं, हायर सेकेंडरी यानी 12वीं और अवसर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू होगी, जो 30 मई 2026 तक चलेगी।
इस अवधि में विद्यार्थी सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।
मंडल द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक, द्वितीय मुख्य परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे, जो प्रथम मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 में पंजीकृत थे। इसमें पूरक यानी सप्लीमेंट्री प्राप्त विद्यार्थी, अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं और अपने अंकों में सुधार करना चाहने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं।
छात्रों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207325
Total views : 8247030