रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी मां की गंभीर तबीयत को देखते हुए उन्हें चार दिन की अंतरिम जमानत मंजूर की है। इस दौरान वह पुलिस अभिरक्षा में रहेंगे और अपनी मां के साथ समय बिता सकेंगे।
दरअसल, अनवर ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी कि उनकी मां की हालत नाजुक है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। सुनवाई के दौरान उनके वकीलों ने कोर्ट से आग्रह किया कि मानवीय आधार पर उन्हें परिवार के साथ कुछ दिन बिताने की अनुमति दी जाए।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में किसी व्यक्ति को अपने परिजनों के साथ रहने का अवसर मिलना चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत केवल उनकी मां के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए दी जा रही है।
अदालत के आदेश के अनुसार, अनवर ढेबर चार दिन तक अपने परिवार के साथ रह सकेंगे, जिसके बाद जमानत की अवधि समाप्त होते ही उन्हें पुनः जेल लौटना होगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242377
Total views : 8291185