बीजापुर: Bijapur जिले में Sukma-बीजापुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सल सामग्री बरामद की गई, साथ ही एक एंटी-हैंडलिंग आईईडी को निष्क्रिय किया गया।
सुरक्षा बलों के मुताबिक, Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) की 228वीं बटालियन के जवानों ने तालपेरू नदी के किनारे अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रैक्टर, राइस हलर मिल, वाटर पंप और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।
अभियान के दौरान करीब 10 किलोग्राम का एंटी-हैंडलिंग आईईडी भी मिला, जिसे सुरक्षाबलों ने सावधानीपूर्वक निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, समय पर की गई कार्रवाई से संभावित बड़ा खतरा टल गया।
क्षेत्र में अन्य संदिग्ध सामग्री की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान जारी है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234966
Total views : 8282072