लद्दाख के उपराज्यपाल ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पांच नए जिलों के गठन के साथ ही अब लद्दाख में कुल जिलों की संख्या सात हो जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने इस फैसले को शासन को नागरिकों के करीब लाने के अलावा, विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा करने वाला बताया।
उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन। मैंने लद्दाख में पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है, जिससे लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं और लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया जा रहा है।
नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास – इन पांच नए जिलों के गठन के साथ, लद्दाख में अब दो के बजाय सात जिले हो जाएंगे। यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन के अनुरूप है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207250
Total views : 8246937