मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से अनिल कश्यप को मिला नया जीवन, शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली -शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जिले के ग्राम जरहागांव के अनिल कश्यप के लिए वरदान बन गया है। लीवर के सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें नया जीवन मिला है। बता दें कि कश्यप को विगत 3-4 साल से लीवर संबंधी समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

इसका उपचार कराने के लिए वह कई निजी अस्पतालों का चक्कर भी लगा चुके थे, लेकिन उपचार में अत्यधिक राशि लगने के कारण उनके लिए ईलाज कराना सम्भव नहीं था। इसी बीच में वह जिला चिकित्सालय में गए, जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि उनका लीवर काफी खराब हो चुका है, तत्काल ऑपरेशन कराना पड़ेगा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी दी गई।


 इसके बाद कश्यप ने योजना का लाभ लेने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया, जिसके अंतर्गत 18 लाख रूपए की सहायता राशि से  कश्यप ने हैदराबाद में लीवर का सफल ऑपरेशन कराया और अब वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उन्होंने योजना की सराहना करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने तथा दुर्लभ बीमारियों के ईलाज में होने वाले व्यय से बचाने हेतु राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की शुरूआत की गई है।

योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के लिए पात्र परिवारों को अधिकतम 25 लाख रूपए तक के ईलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में योजना के तहत 60 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है, जो इतनी बड़ी राशि अपने राज्य के नागरिकों के ईलाज हेतु प्रदान कर रहा है, जिससे स्वस्थ एवं बेहतर छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *