Andhra Pradesh: महिला ने मंगाया इलेक्ट्रिक सामान, पार्सल खोला तो निकली लाश, फिर 1.30 करोड़ मांगे

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Andhra Pradesh News: सनसनीखेज खबर आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले से सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने घर के लिए इलेक्ट्रिक का सामन मंगाया था। लेकिन, महिला के घर जब पार्सल पहुंचा तो खोलने के बाद महिला के होश उड़ गए।

दरअसल, पार्सल के अंदर इलेक्ट्रिक सामान की जगह सड़ी-गली लाश थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को लाश के साथ एक धमकी भरा पत्र भी मिला। पत्र में लिखा था कि 1.30 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। लाश और धमकी भरा पत्र मिलने के बाद महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस पूरे मामले की जांच में जुट गई। खबर के मुताबिक, पश्चिमी गोदावरी जिले के उंडी मंडल के येंदागंडी गांव निवासी एक महिला नागा तुलसी क्षत्रिय सेवा समिति की मदद से अपना घर बनवा रही है।

समिति ने पहले मदद के तौर पर महिला को टाइल्स दी थी। थोड़े दिन बाद नागा तुलसी ने अपने घर इलेक्ट्रिकल सामान की समिति से मदद मांगी थी। इसपर, समिति ने सारे इलेक्ट्रिकल सामान देने का वादा किया। वॉट्सऐप पर उसे बताया गया कि जल्द ही उसे सारी चीजें दे दी जाएंगी।

गुरुवार रात एक पार्सल नागा तुलसी के घर पहुंचा। डिलिवरी देने वाले शख्स ने बताया कि उसके लिए क्षत्रिय समिति की ओर से लाइट,पंखा समेत जरूरत के उपकरण भेजे गए हैं। तुलसी ने जब समिति द्वारा भेजा गया पार्सल खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पार्सल में उसमें एक व्यक्ति का शव था।

यह देखकर परिवार के सदस्य भी घबरा गए। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लाश वाले पार्सल में एक पत्र भी मिला है, जिसमें 1.30 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

इस मामले पर एसपी अदनान नईम असमी ने कहा कि पार्सल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पार्सल में मिला शव करीब 45 साल के पुरुष का है। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति की मौत 4-5 दिन पहले हुई है। जांच के तहत पुलिस आसपास के थानों की सीमा में गुमशुदगी की शिकायतों की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *