आज 16 दिसंबर को अलॉटमेंट; आपको शेयर मिले या नहीं, ऐसे करें चेक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

One MobiKwik Systems IPO: डिजिटल पेमेंट्स फर्म वन मोबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड (मोबिक्विक) के IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह ओवरऑल 125.69 गुना भरा। 572 करोड़ रुपये के इश्यू के 13 दिसंबर को क्लोज होने के बाद आज, 16 दिसंबर को अलॉटमेंट फाइनल होने वाला है।

जिन लोगों ने MobiKwik IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार Link Intime और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर जाकर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है…

Link Intime से कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • https://linkintime.co.in/initial_offer/ पर जाएं।
  • ड्रॉप डाउन मेन्यू से IPO का नाम One Mobikwik Systems या Mobikwik सिलेक्ट करें।
  • अब ‘सिलेक्शन टाइप’ ड्रॉप डाउन में एप्लीकेशन नंबर, DP क्लाइंट ID, PAN, अकाउंट नंबर/IFSC में से कोई एक सिलेक्ट कर डिटेल एंटर करें।
  • ‘सब्मिट’ बटन पर क्लिक करें।

इसके बाद IPO के अलॉटमेंट स्टेटस की डिटेल स्क्रीन पर शो होने लगेगी।

BSE पर कैसे करें चेक

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाएं।
  • इश्यू का टाइप ‘इक्विटी’ चुनें।
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू से One Mobikwik Systems/Mobikwik IPO चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN डिटेल्स एंटर करें।
  • ‘कैप्चा’ डालें।
  • ‘सर्च’ बटन पर क्लिक करें।

IPO में किस कैटेगरी के इनवेस्टर्स ने लगाई सबसे ज्यादा बोली

MobiKwik IPO में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 125.82 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 114.7 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 141.78 गुना सब्सक्राइब हुआ। शेयर 18 दिसंबर को BSE, NSE पर लिस्ट होंगे। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 257.40 करोड़ रुपये जुटाए।

क्या चल रहा है GMP

ग्रे मार्केट में मोबिक्विक के शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 279 रुपये से 165 रुपये या 59.14 प्रतिशत के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस हिसाब से शेयर 444 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। मोबिक्विक को बिपिन प्रीत सिंह और उपासना टाकू ने शुरू किया था। 30 जून, 2024 तक मोबिक्विक के प्लेटफॉर्म पर 16.1 करोड़ यूजर और 42.6 करोड़ मर्चेंट थे।

Mobikwik की वित्तीय स्थिति

वित्त वर्ष 2024 के लिए फर्म ने 875 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। एक साल पहले रेवेन्यू 539.46 करोड़ रुपये था। शुद्ध लाभ 14.08 करोड़ रुपये रहा, ज​बकि वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 83.81 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में मोबिक्विक ने 6.62 करोड़ रुपये के शुद्ध घाटे के साथ 342.27 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *