भ्रष्टाचार के मामले में सरपंच को संरक्षण का आरोप,बैहामुड़ा के ग्रामीणों ने की सरपंच की गिरफ्तारी की मांग..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा : घरघोड़ा : घरघोड़ा के ग्राम पंचायत बैहामुडा में हुए भ्रष्टाचार के मामले में सरपंच पर कार्यवाही न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।जांच रिपोर्ट में सरपंच को दोषी पाए जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सरपंच नृपत सिंह को कार्यवाही से इतर रखे जाने से आक्रोशित ग्रामीणो ने कलेक्टर रायगढ़ को पत्र सौंप कर सरपंच की गिरफ्तारी की मांग की है ।

कलेक्टर द्वारा इस बाबत एस पी रायगढ़ को पत्र जारी कर मामले की सही जांच कर कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं । अब ग्रामीणों की मांग है कि मामले की त्वरित विवेचना व सही जांच कर सरपंच की गिरफ्तारी भी की जाए व अन्य मामलों में भी कार्यवाही व जिम्मेदारी तय की जाय ।

सचिव,रोजगार सहायक पर FIR सरपंच को क्लीन चिट क्यों ??

ग्रामीणों ने बताया कि बैहामुड़ा ग्राम पंचायत में राशन से लेकर जमीन ,तालाब लीज,वन पट्टा वितरण सहित अनेको मामलों में शिकायत व आंदोलनो की लंबी फेरहिस्त के बाद प्रशासन ने जांच टीम गठित की थी जिसकी जांच रिपोर्ट में सरपंच नृपत सिंह,सचिव अशोक चौहान सहित रोजगार सहायक को दोषी पाया गया था .

एवं उन पर एफ आई आर सहित वसूली कार्यवाही प्रतिवेदित किया गया था परंतु प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों द्वारा न जाने किस कारण से केवल सचिव व रोजगार सहायक पर कार्यवाही की गई और सरपंच की क्लीन चिट देने की कोशिश करते हुए सरपंच को कार्यवाही से अलग रखा गया । इस पर ग्रामीणों ने पुनः संगठित होकर कलेक्टर को शिकायत कर सही जांच कर सरपंच की गिरफ्तारी की मांग की है ।

*राशन से लेकर जमीन तक की लूट का आरोप*

बैहामुड़ा के सरपंच पर राशन में हेराफेरी,तालाब लीज देने के साथ साथ एक बड़ा आरोप लगा है बाहरी लोगो को सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने में शह देने का । बैहामुडा में घरघोड़ा नप के  एक पार्षद द्वारा सरपंच की शह पर करोड़ो की शासकीय जमीन को दीवार घेर कर कब्जा किये जाने का गम्भीर आरोप लगा है.

जिसकी अब तक जांच नही की जा सकी है । बाहरी व्यक्तियों द्वारा ग्राम में स्थित सरकारी जमीन का अतिक्रमण जैसे मामलो में भी प्रशासन का आंख मूंद लेना कई शंकाओं को जन्म देता है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *