UGC की FIR के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) द्वारा दर्ज कराई गई दो एफआईआर के आधार पर की गई है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के लाल किले पर हुए धमाकों के बाद UGC ने चेयरमैन सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच कर रहा है और जांच का फोकस धोखाधड़ी के एंगल पर है।

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी में गंभीर अनियमितताएं हुईं और चेयरमैन जावेद सिद्दीकी कथित तौर पर धोखाधड़ी में शामिल थे।

गिरफ्तारी के बाद जावेद सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने मामले की गहन जांच के लिए उन्हें चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है।

फिलहाल मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतज़ार किया जा रहा है और जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *