समय-सीमा बैठक के बाद कलेक्टर शर्मा ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(विनय सिंह बेमेतरा) :  बेमेतरा  कलेक्टर  रणबीर शर्मा की उपस्थिति मे आज मंगलवार क़ो समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन मे आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया।

आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन6 में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 14 आवेदन प्राप्त हुए।

तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।

इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से ग्राम पंचायत नरी व ग्राम पंचायत कोसा के निवासी केजू साहू ने नल जल योजना कनेक्श दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बमेतरा के सिंगपुर के समस्त ग्रामवासी ने ट्रॉसफार्मर दिलाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम किरकी के समस्त ग्रामवासी ने किरकी से डूडा किरकी से पदुमसरा सड़क निर्माण कार्य6 स्वीकृत करान के संबंध दिया, इसी तरह ग्राम बिरमपुर के समस्त ग्रामवासी ने बिरमपुर को करंजिया पंचपायत में सम्मिलित कराने के के संबंध में आवेदन दिया।

इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस दौरान कलेक्टर शर्मा ने श्रमिकों को श्रम कार्ड का भी वितरण किया। इस अवसर डिप्टी कलेक्टर दिव्या पोटाई सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *