PAK पर हमले के बाद हलचल, अमित शाह ने बुलाई सीमावर्ती राज्यों की बैठक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

6 और 7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान पर भारत की तरफ से किए गए हमले के बाद सीमावर्ती इलाकों में हलचल काफी तेज है. हमने यह भी देखा कि आज सेना की तरफ से आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल रहे विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने साफतौर पर कहा कि स्थितियां काफी तेजी से बदल रही है और हम इस पर और जानकारी आगे देंगे.

इस तरह के बदलते घटनाक्रम के बीच देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों की बैठक बुलाई है. इस बैठक को गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है. ये बैठक अब से बस कुछ ही मिनटों के बाद दोपहर दो बजे होगी.

किन राज्यों के सीएम होंगे शामिल

जहां तक राज्यों की बात है तो जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के अलावा पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, लद्दाख के संबंधित अधिकारी और राज्यपाल बैठक में शरीख होंगे. आपात बैठक में पाकिस्तान की सीमा के अलावा नेपाल से सटे राज्यों के मुख्यमंत्री, डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी को बुलाया गया है.

मसूद के परिवार के 10 लोग मारे गए

भारत ने देर रात पाकिस्तान में जो मिसाइल ऑपरेशन किया, उससे आतंक के आकाओं को काफी तगड़ी चोट पहुंची है. इसका अंदाजा यूं भी लगाया जाना चाहिए कि आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को ये कहना पड़ा है कि भारत के हमले में उसके संगठन के मुखिया मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य और चार करीबी सहोयोगी मारे गए हैं.

मरने वालों में मसूद अजहर की की बड़ी बहन, बहनोई, भतीजा, भतीजे की पत्नी, भतीजी और परिवार के पांच बच्चे शामिल हैं. ये सभी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बहावलपुर में स्थित सुभान अल्लाह मस्जिद पर हुए भारत के हमले में मारे गए. मसूद अजहर ही की सरपरस्ती वाले जैश-ए-मोहम्मद ने 2019 में पहलगाम में एक फिदाइन हमला किया था, जिसमें 40 सैनिक शहीद हो गए थे.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *