72 साल बाद करवा चौथ पर बन रहे योग से शनि देव भरने वाले हैं तिजोरियां, इन 3 राशि वालों के खुल जाएंगे किस्मत के बंद दरवाजे।।

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सनातन धर्म के लोगों के लिए करवा चौथ का व्रत विशेष महत्व रखता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस साल करवा चौथ के दिन कई शुभ योग बन रहें हैं। इनमें गजकेसरी योग, शश योग, महालक्ष्मी, बुधादित्य योग जैसे राजयोग शामिल हैं।

ज्योतिषियों का दावा है कि ऐसे योग 72 साल बाद बन रहें हैं। ऐसे में इस खास दिन पर सच्चे मन से देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। साथ ही रिश्तों में भी मधुरता बनी रहेगी।

ज्योतिष के अनुसार, 20 अक्टूबर को बुध और शुक्र दोनों ही शुक्र की राशि तुला में हैं, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अलावा शनि अपनी राशि कुंभ में बैठकर शश योग बना रहें हैं। चंद्रमा और बृहस्पति की युति गजकेसरी योग बना रही है। ये सभी योग पति की किस्मत चमकाएंगे। ऐसे में इस दिन व्रत और पूजा करने से न सिर्फ पति की लंबी उम्र होगी बल्कि उनकी किस्मत के बंद दरवाजे भी खुलेंगे। हर काम में भाग्य का साथ मिलने से महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे होंगे। अगर परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा है तो मतभेद सुलझने की पूरी संभावना है।

करवा चौथ पर 72 साल बाद शनि के संयोग से कौन सी राशियां सोने की तरह चमकने वाली हैं।

करवा चौथ पर शनि का संयोग मिथुन राशि वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। आने वाले दिनों में तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही शनि की कृपा से ढैय्या का असर भी कम होगा। मिथुन राशि वाले लोग व्यापार में ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी।

करवा चौथ पर शनि के संयोग से मकर राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है।

करवा चौथ पर शनि के संयोग से कुंभ राशि वालों को अपने सभी कामों में सफलता मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। मीन राशि वालों के जीवन में खुशियां आएंगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *