राइस मिलर पर प्रशासन का शिकंजा: जिला पंचायत अध्यक्ष के गोदाम में SDM की रेड, धान घोटाले का खुलासा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बैकुंठपुर:  जिले में प्रशासन ने बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा की राइस मिल सहित दो मिलों पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की। इस कार्रवाई में धान की भारी कमी और अवैध भंडारण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

भौतिक सत्यापन में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

प्रशासन द्वारा की गई जांच में मोहित राइस मिल के रिकॉर्ड और वास्तविक भंडारण में बड़ा अंतर पाया गया। सत्यापन के दौरान पिछले वर्ष का लगभग 500 क्विंटल धान कम मिला। इसके अलावा मिल का दो माह का बिजली बिल बकाया भी पाया गया, जिसे लेकर अधिकारियों ने गंभीर आपत्ति दर्ज की है।

1235 क्विंटल धान गायब, 384 बोरा जब्त

छापेमारी के दौरान प्रशासन को कुल 1235 क्विंटल धान गायब मिलने की जानकारी मिली है। वहीं, मौके से 384 बोरा अवैध धान भी जब्त किया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में अनियमितता सामने आने के बाद राइस मिल संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल है।

पद और प्रभाव के बीच सवाल

गौरतलब है कि मोहित पैकरा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। ऐसे में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पद और प्रभाव के चलते अब तक इस गड़बड़ी पर पर्दा पड़ा रहा।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच का हिस्सा है। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि अनियमितता पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

इस रेड के बाद जिले में धान घोटाले और राइस मिलों की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment