नई दिल्ली: गौतम अदाणी के Adani Group ने अपने सीमेंट व्यवसाय को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अंबुजा सीमेंट्स ने सोमवार को ऐलान किया कि वह अपनी सब्सिडियरी कंपनियों ACC लिमिटेड और ओरिएंट सीमेंट को खुद में विलय कर रही है।
वन सीमेंट प्लेटफॉर्म बनेगा
-
इस विलय के बाद अंबुजा सीमेंट्स भारत की प्रमुख सीमेंट पावरहाउस बन जाएगी
-
सभी सब्सिडियरी कंपनियां अब अंबुजा का हिस्सा बन जाएंगी
-
नई क्षमता: 107 मिलियन टन प्रति वर्ष
अंबुजा सीमेंट्स को क्या फायदा होगा?
-
ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ेगी
-
मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स सुधरेंगे
-
कैपिटल का सही इस्तेमाल होगा
-
लंबी अवधि में प्रॉफिटेबिलिटी और शेयरहोल्डर्स के रिटर्न बढ़ेंगे
शेयरहोल्डर्स पर असर
-
ACC शेयरधारकों के लिए: 100 ACC शेयर = 328 अंबुजा शेयर
-
ओरिएंट सीमेंट शेयरधारकों के लिए: 100 ओरिएंट शेयर = 33 अंबुजा शेयर
-
यह कदम FY28 तक उत्पादन क्षमता 107 MTPA से बढ़ाकर 155 MTPA करने की रणनीति का हिस्सा है
अंबुजा के पास पहले से हिस्सेदारी
-
ACC में: 50.05%
-
ओरिएंट सीमेंट में: 72.66%
-
पेन्ना इंडस्ट्रीज में: 99.94%
-
सांघी इंडस्ट्रीज में: 58.08%
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8218915
Total views : 8261467