अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्टर की दादी ने दुनिया को कहा अलविदा, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी दादी अल्लू कनकरत्नम का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। अल्लू कनकरत्नम दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थीं।

उन्होंने शनिवार सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि एक्टर की दादी उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं।

 

हैदराबाद पहुंचे अल्लू अर्जुन

अभिनेता अल्लू अर्जुन का अपनी दादी के साथ गहरा रिश्ता था। कई इवेंट्स और पारिवारिक समारोहों में उन्हें अपनी दादी के साथ देखा गया था। दादी के निधन की खबर सुनकर अल्लू अर्जुन तुरंत मुंबई से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए, जहां वह अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। एयरपोर्ट पर उन्हें दुखी चेहरे के साथ देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आज होगा अंतिम संस्कार

अल्लू कनकरत्नम का अंतिम संस्कार आज यानी 30 अगस्त को दोपहर में कोकापेट में किया जाएगा। अल्लू-कोनिडेला परिवार के सभी सदस्य उनके अंतिम दर्शन के लिए अल्लू अरविंद के घर पर पहुंच रहे हैं। इस दुखद खबर के बाद, अल्लू अर्जुन के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *