धर्म परिवर्तन एवं चंगाई सभा आयोजित करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध की गयी कार्यवाही..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- धर्म परिवर्तन का प्रयास करने व चंगाई सभा आयोजित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है मामले अनुसार प्रार्थी यशंवत सिंह परिहार पिता स्व० शिव बिहारी सिंह परिहार उम्र 45 साल निवासी जवाहर वार्ड मुंगेली थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में लिखित आवेदन पेश किया।

कि आज करीब 10.30 बजे मजगांव पारा तिलक वार्ड मुंगेली में सुनील कुमार लाल के मकान में हिन्दु समाज के व्यक्तियो को एक‌ट्ठा कर बद्री साहू पिता बल्लू साहू निवासी सारंगपुर जिला कबीरधाम छ०ग० के द्वारा हिन्दु परिवार के लोगो को ईसाई धर्म की प्रार्थना करा कर उनसे ईसाई धर्म परिवर्तन करने कह रहा है।

भजन कीर्तन करवाकर कह रहा कि इससे उन्हें कोई दिक्कत परेशानी नही होगीं उन्होंने हिन्दू धर्म के देवी देवता व धर्म को बेकार बताते हुए प्रभु येशु को कल्याण का रास्ता बताते हुए उकसाने का प्रयास किया गया व उस घर मे चंगाई सभा आयोजित कर धर्मांतरण का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (IPS) के आदेशानुसार मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल कार्यवाही करने एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन पर अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के निर्देशन पर थाना प्रभारी गिरजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली के द्वारा अनावेदक बद्री साहू पिता बल्लू साहू निवासी सारंगपुर जिला कबीरधाम छ०म० के विरूद्ध अपराध कमांक 338/2025 धारा 299 बी0एन0एस एवं छ०ग० धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *