महासमुंद: सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए धान कोचियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर तथा सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत कुल 14 धान कोचियों को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी मामलों की सुनवाई एसडीएम न्यायालय सरायपाली में की जाएगी। कार्रवाई के तहत संबंधित प्रकरणों की सूची आवश्यक कार्रवाई हेतु एसडीओपी सरायपाली को भी उपलब्ध करा दी गई है।
जिला प्रशासन का कहना है कि यह प्रतिबंधात्मक कदम जिले में अवैध धान खरीदी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162547
Total views : 8187002