बहला-फुसलाकर नाबालिग बालिका को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु से) के निर्देशन में सरगांव पुलिस को मिली सफलता

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव-नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पकड़ने में सरगांव पुलिस को सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना सरगांव क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी निवासी शिवकुमार विश्वकर्मा पिता लाल जी विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष के द्वारा 19 फरवरी 2025 को थाना सरगांव में आकर अपनी नाबालिक पुत्री के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15 फरवरी 2025 को दोपहर तकरीबन 12:30 बजे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर उनकी पुत्री को कंही ले गया है के आधार पर सरगांव थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर पता तलाश विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी बालिका को अपने साथ फर्रुखाबाद उत्तरप्रदेश ले गया है।

उक्त मामले को गम्भीरतापूर्वक जानकर पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भा.पु. से.) मुंगेली के द्वारा बालिका एवं आरोपी की शीघ्र पता तलाश करने हेतु दिए गए निर्देश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा (रा.पु.से.) व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पथरिया नवनीत पाटिल (रा. पु. से.) के कुशल मार्गदर्शन से विवेचना के दौरान 21 अगस्त 2025 को तिफरा काली मंदिर बिलासपुर के पास से आरोपी उमाशंकर ध्रुव पिता सगानूराम ध्रुव उम्र 35 वर्ष निवासी बिरकोनी के कब्जे से बरामद किया गया एवं पीड़िता की विधिवत रूप से दस्तयाबी की गई।

आरोपी उमाशंकर ध्रुव को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। परिजनों ने सरगांव पुलिस के प्रति साधुवाद प्रकट किया है वन्ही परिक्षेत्र में सरगांव पुलिस के उत्कृष्ट प्रयासों और परिणामों ने पुलिस के प्रति आम जनता के विश्वास को प्रगाढ़ किया है।

इनकी रही भूमिका

संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सरगांव संतोष कुमार शर्मा, उप निरीक्षक महादेव खुटे, सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक मुकेश कुर्रे,आरक्षक सूरज कुमार धुरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *