शादी न होने की झुंझलाहट में शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद,ग्राम ओरमा स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को बालोद पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने भगवान को अपनी और बहनों की शादी न होने का जिम्मेदार मानते हुए गुस्से में यह हरकत की थी।

मामले की जानकारी इस प्रकार है— ग्राम ओरमा निवासी नेमलाल साहू (उम्र 49 वर्ष) ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक-01 स्थित तालाब के पास गांव के सहयोग से स्थापित शिव मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की गई है। मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्तियाँ स्थापित थीं, जिनकी पूजा गांववासी नियमित रूप से करते थे। 23 जुलाई की रात तक सब कुछ सुरक्षित था, लेकिन 24 जुलाई की सुबह मंदिर में तोड़फोड़ की स्थिति देखी गई।

इस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 301/2025 धारा 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक योगेश पटले के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण तथा एसडीओपी देवांश सिंह राठौर और थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल की सहायता से घटना स्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर ग्रामीणों से पूछताछ की गई।

लगातार पतासाजी के बाद संदेही नरेन्द्र निषाद उर्फ लल्लू (उम्र 38 वर्ष, निवासी शीतलापारा, ग्राम ओरमा) को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में वह गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में वह अपनी और बहनों की शादी न होने की वजह से भगवान से नाराज़ था। इसी गुस्से में रात 12 बजे मंदिर पहुंचा और मूर्तियाँ खंडित कर तालाब में फेंक दीं। इसके अलावा, पुरानी रंजिश के चलते मनोज निषाद की चार साइकिलें भी तालाब में फेंक दीं।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना बालोद व सायबर सेल की टीम ने त्वरित और निर्णायक भूमिका निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *