आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि वह पार्टी छोड़ने वाले अपने सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद संजय सिंह ने बताया कि वह राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को पत्र लिखेंगे और प्रासंगिक नियमों का हवाला देते हुए भाजपा में शामिल हुए सातों सांसदों की राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग करेंगे।
उन्होंने कहा कि इन सभी सांसदों का भाजपा में जाना पूरी तरह से असंवैधानिक, गैर-कानूनी और नियमों के विपरीत है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226041
Total views : 8270725