Aaj Ka Panchang : रोहिणी व्रत आज, सूर्य पूजा से चमकेगी किस्मत! जानें मुहूर्त, द्विपुष्कर योग, राहुकाल, दिशाशूल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आज का पंचांग, 17 नवंबर 2024: आज मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने का दूसरा दिन है. आज के दिन मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया तिथि, रोहिणी नक्षत्र, शिव योग, तैतिल करण, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ का चंद्रमा है. आज रोहिणी व्रत है. यह जैन धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण हाता है. जिस दिन रोहिणी नक्षत्र होती है, उस दिन रोहिणी व्रत रखा जाता है. यह व्रत मन के विकारों को दूर करने के लिए रखते हैं, महिलाएं यह व्रत जरूर रखती हैं. आज के दिन द्विपुष्कर योग शाम 05:22 बजे से बनेगा. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका दोगुना फल प्राप्त होगा.

रविवार के दिन व्रत रखकर भगवान सूर्य की पूजा करते हैं. सूर्य देव को जल से अ​र्घ्य देते हैं. उस जल में लाल चंदन, गुड़, लाल रंग के फूल आदि डालकर सूर्य देव को अर्पित करते हैं. सूर्य देव के मंत्र का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. सूर्य देव की कृपा से धन और धान्य बढ़ता है. कुंडली के सूर्य दोष को दूर करने के लिए तांबा, घी, गुड़, गेंहू, लाल रंग के कपड़े, लाल चंदन आदि का दान करना चाहिए. यदि आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आपको उसके प्रिय रत्न माणिक्‍य को धारण करना चाहिए. इससे सूर्य का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, द्विपुष्कर योग, राहुकाल, दिशाशूल, शुभ चौघड़िया समय आदि.

आज का पंचांग, 17 नवंबर 2024
आज की तिथि- द्वितीया – 09:06 पी एम तक, उसके बाद तृतीया
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 05:22 पी एम तक, फिर मृगशिरा
आज का करण- तैतिल – 10:24 ए एम तक, गर – 09:06 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- शिव – 08:21 पी एम तक, उसके बाद सिद्ध
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- वृषभ – 04:31 ए एम, 18 नवंबर तक, उसके बाद मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:45 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 06:33 पी एम
चन्द्रास्त- 08:18 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग
द्विपुष्कर योग: 05:22 पी एम से 09:06 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त: 04:59 ए एम से 05:52 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
अमृत काल: 02:27 पी एम से 03:55 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:26 पी एम से 05:53 पी एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:26 ए एम से 10:46 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:26 पी एम से 02:46 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:26 पी एम से 07:06 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:06 पी एम से 08:46 पी एम
चर-सामान्य: 08:46 पी एम से 10:26 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:46 ए एम से 03:26 ए एम, 18 नवंबर
शुभ-उत्तम: 05:06 ए एम से 06:46 ए एम, 18 नवंबर

अशुभ समय
राहुकाल- 04:06 पी एम से 05:26 पी एम
गुलिक काल- 02:46 पी एम से 04:06 पी एम
यमगण्ड- 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:01 पी एम से 04:44 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

रुद्राभिषेक के लिए शिववास
सभा में – 09:06 पी एम तक, क्रीड़ा में.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *