Aaj Ka Mausam: दिल्ली में गुलाबी ठंड, IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में सुबह और शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. हल्की धुंध और स्मॉग के बीच लोग ठंड का आनंद ले रहे हैं. दिन के समय धूप तापमान को गिरने से रोक रही है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय हल्के कोहरे का सामना करना पड़ सकता है.

रविवार, 18 नवंबर को दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है. 18-19 नवंबर के बीच तापमान में हल्की गिरावट होगी, जिससे अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तक पहुंच सकता है.

यूपी में कोहरे का अलर्ट  

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की संभावना है. बरेली, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत 18 जिलों में सुबह के समय कोहरे का असर दिख सकता है. मौसम विभाग ने इन इलाकों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

उत्तर भारत में बढ़ सकती है ठंड  

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्के कोहरे के साथ ठंड का अहसास बढ़ने लगा है. अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है. अगले हफ्ते से उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ने का अनुमान है.

केरल में भारी बारिश की आशंका

दक्षिण भारत के केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, एर्नाकुलम और त्रिशूर जैसे जिलों में आज और कल मूसलाधार बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है.

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *