महासमुंद: नशे के सौदागरों ने अब एंबुलेंस को भी तस्करी का जरिया बना लिया है। महासमुंद जिले में सामने आए इस चौंकाने वाले मामले ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। टेमरी चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने एक एंबुलेंस से 520 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है।
मरीज के नाम पर नशे की तस्करी
जांच के दौरान जब एंबुलेंस को रोका गया, तो अंदर मरीज का बेड नजर आया। लेकिन असली झटका तब लगा जब पुलिस ने बेड के नीचे तलाशी ली। वहां बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। एंबुलेंस को देखकर किसी को शक न हो, इसके लिए पूरा नाटक रचा गया था।
भवानीपटना से नागपुर जा रहा था गांजा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा के भवानीपटना से गांजा लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) जा रहे थे। तीनों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी हैं, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
नारकोटिक एक्ट के तहत केस दर्ज
इस पूरे मामले में कोमाखान थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि
-
गांजा किस नेटवर्क से लाया गया,
-
और इससे पहले कितनी बार एंबुलेंस का इस्तेमाल तस्करी में हुआ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162431
Total views : 8186805