रायगढ़। सोशल मीडिया पर हुई पहचान के चलते लापता हुई नाबालिग बालिका को चक्रधरनगर पुलिस ने इंदौर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नितेश नायर और उसके मामा लालसिंह जादौन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में यह बड़ी सफलता मिली।
क्या है मामला?
9 नवंबर 2025 को बालिका के अभिभावक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 नवंबर को उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। थाना चक्रधरनगर में प्रकरण क्रमांक 499/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।
इंस्टाग्राम से इंदौर तक की कहानी
जांच में सामने आया कि बालिका की आरोपी नितेश से लगभग तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर जान-पहचान हुई थी। चैटिंग के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नितेश ने शादी का झांसा देकर उसे इंदौर बुलाया।
6 नवंबर को बालिका अपनी सहेली के साथ घर से निकली। इंदौर स्टेशन पर नितेश दोनों को लेकर अपने मामा के घर गया। दो दिन बाद सहेली को ट्रेन से रायगढ़ लौटा दिया गया।
बालिका को महिला अधिकारी के समक्ष बयान के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और चक्रधरनगर पुलिस की टीम 18 नवंबर को इंदौर पहुंचकर नितेश के कब्जे से बालिका को सुरक्षित लेकर आई।
गिरफ्तारी और धाराएँ
पुलिस ने नितेश नायर और उसके मामा लालसिंह जादौन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले में नितेश के खिलाफ—
धारा 65(1), 87, 238, 3(5) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, एएसआई आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय और महिला आरक्षक माधुरी राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की चेतावनी: सोशल मीडिया से सावधान रहें
पुलिस ने अभिभावकों और बच्चों को सचेत करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अजनबियों से चैटिंग, पर्सनल जानकारी साझा करना या मिलने जाना गंभीर अपराधों को जन्म दे सकता है।
बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।
गिरफ्तार आरोपी
-
नितेश नायर, पिता दामोदर नायर, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवास रोड लसुड़िया मोरी, थाना लसुडिया, जिला इंदौर
-
लालसिंह जादौन उर्फ मामा, पिता प्रेम सिंह जादौन, उम्र 55 वर्ष, निवासी 1099/30 नन्दा नगर, थाना परदेशीपुरा, जिला इंदौर
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163305
Total views : 8188107