बिलासपुर: सकरी थाना क्षेत्र के नेचर सिटी निवासी मेडिकल व्यवसायी राजेश पांडेय 73 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें लोन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों का नुकसान किया।
पीड़ित के अनुसार, 12 फरवरी की दोपहर उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी जिग्नेश त्रिवेदी बताया और विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री समृद्धि योजना के तहत उन्हें 50 लाख का लोन मिल सकता है।
लोन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए व्यापारी से दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें उन्होंने व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उन्हें 70 लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो सकता है और योजना के तहत 30% छूट भी मिलेगी।
अर्ज़ी प्रक्रिया के दौरान, आरोपी ने प्रोसेसिंग चार्ज और लोन इंश्योरेंस के नाम पर रकम मांगी। व्यापारी ने 14 फरवरी को 19,900 रुपये और 16 फरवरी को 35,700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। धीरे-धीरे अलग-अलग मदों में रकम की मांग होती रही और व्यापारी ने कुल मिलाकर लगभग 73 लाख रुपये आरोपी के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।
जब लोन नहीं मिला, तो व्यवसायी को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के बताए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8193399
Total views : 8229515