AC बस में लगी भीषण आग, कई यात्री झुलसे; खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जैसलमेर: राजस्थान के Jaisalmer से अहमदाबाद जा रही एक प्राइवेट एसी बस में भीषण आग लगने से कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार तड़के गुजरात के Dhanera के पास नेनावा गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, बस गुरुवार रात जैसलमेर के नाचना इलाके से Ahmedabad के लिए रवाना हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे बस में अचानक आग लग गई। उस समय बस में सवार 16 यात्री गहरी नींद में थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण बस के एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस आग के गोले में बदल गई। अचानक हुई घटना से बस में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की।

हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि तीन अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल यात्री को तुरंत Dhanera के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए Palanpur रेफर कर दिया गया।

फिलहाल Dhanera पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *