जापान के उत्तर में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भूकंप की धरती कहे जाने वाले जापान में एक बार फिर भीषण भूचाल आया है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। अन्य ब्यौरे का इंतजार है।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप उत्तरी जापान के तट पर आया। यह इससे पहले आए अन्य शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अनुसार उत्तर जापान के संरिकु तट के पास भूकंप के तेज झटके आए। यह भूकंप समुद्र में आया है। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 4:53 बजे (GMT समयानुसार 07:53 बजे) भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्री सतह से करीब 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर था।

जापान की सरकारी प्रसारक संस्था एनएचके (NHK) ने बताया कि इस क्षेत्र में 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची सुनामी (सागर तरंग) आने की आशंका है, जो बहुत जल्दी इस इलाके को प्रभावित कर सकती है। अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने तथा ऊंचे इलाकों में जाने की सलाह दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment