मस्ती का सफर बना मौत की सवारी! दोस्तों संग घूमने निकला युवक ट्रक से गिरा, पहियों तले कुचलकर दर्दनाक मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग: दोस्तों के साथ घूमने निकला एक युवक कुछ ही घंटों में मौत के मुंह में समा गया। भिलाई निवासी पुनीत साहू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमधा–बेमेतरा मेन रोड स्थित बड़े पुल पर हुआ, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं।

घूमने गए थे दोस्त, लौटते वक्त छिन गई जिंदगी

जानकारी के अनुसार, जामुल क्षेत्र के गणेश नगर वार्ड क्रमांक-5 निवासी पुनीत साहू 2 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे अपने दोस्तों दीपक वर्मन और विजय सिंह सहित अन्य के साथ धमधा घूमने गया था। दोपहर में लौटते समय पुनीत सिरनाभाठा वेयरहाउस से एक ट्रक (CG 07 CA 1141) में ड्राइवर के साथ बैठ गया, जबकि उसके दोस्त बाइक से ट्रक के पीछे-पीछे चल रहे थे।

तेज रफ्तार ट्रक बना काल

प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों के मुताबिक, बड़े पुल के ऊपर ट्रक तेज और लापरवाही से चलाया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से पुनीत ट्रक से नीचे गिर पड़ा और पीछे के चक्के की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

फोन पर मिली मौत की खबर

दोपहर करीब 3.15 बजे दोस्त दीपक वर्मन ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। यह सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन पवन साहू और भोला साहू के साथ तत्काल धमधा के लिए रवाना हुए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।

एक पल की लापरवाही ने एक युवा की जिंदगी छीन ली।
अब सवाल यह है—
क्या ऐसे हादसों से सबक लेकर सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाएगा, या फिर यूं ही मौतें होती रहेंगी?

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *