तोरवा क्षेत्र में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाकों से हिला इलाका..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। त्योहारों की तैयारी के बीच तोरवा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। जय गणेश ट्रेडर्स नामक संस्था द्वारा संचालित इस गोदाम में रखे पटाखों ने धमाकों से पूरे इलाके को दहला दिया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह पटाखा गोदाम तीन व्यापारियों—जितेश तलरेजा, सुनील तलरेजा और रोहित तलरेजा—द्वारा संचालित किया जा रहा था। पटाखों का मुख्य भंडारण मोपका में था, लेकिन अवैध रूप से रिहायशी क्षेत्र में इनका संग्रहण किया गया था।

धमाकों की आवाज से लोग घरों से बाहर निकल आए। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवारें तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। पुलिस ने भी इलाके में यातायात को डाइवर्ट कर स्थिति को संभाला।

इस घटना ने प्रशासन और पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है, क्योंकि पहले भी इस क्षेत्र में आग लग चुकी है। पटाखों का भंडारण रिहायशी इलाकों में कितना खतरनाक साबित हो सकता है, यह हादसा उसका उदाहरण है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *