मरवाही वनमण्डल के करीब जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मरवाही वनमण्डल की सीमा के पास लगभग 40 जंगली हाथियों का एक बड़ा झुंड पहुंच गया है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है।

किसानों की नई फसल पर हाथियों के हमले की आशंका से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। यह क्षेत्र पहले भी हाथियों की गतिविधियों से प्रभावित रहा है, जहां जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है।

हाथियों के झुंड के आगमन से खासकर किसानों में दहशत का माहौल है। उनकी नई फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीण अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, जबकि वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। वन विभाग के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए हाथियों के मूवमेंट पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

हाथियों का झुंड फिलहाल कटघोरा वनमण्डल के क्षेत्र में देखा गया है और वह धीरे-धीरे मरवाही वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। खास चिंता की बात यह है कि कई बच्चे और युवा सड़क पार करते समय हाथियों का वीडियो बनाने की कोशिश में बेहद करीब जा रहे हैं।

जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे हाथियों से दूर रहें और किसी भी स्थिति में उनकी गतिविधियों के करीब न जाएं।

वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों से दूर रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के नजदीक जाना जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए सुरक्षा के लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment