निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली/सरगांव- हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहल्ले, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सर्व हिंदू समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे रेस्ट हाउस से होगा, जो दाऊपारा, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली के हृदय स्थल पड़ाव चौक, नया बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी, नंदी चौक और गोल बाजार होते हुए पुनः पुराना बस स्टैंड पर समापन करेगी। शोभायात्रा में 10 रामधुन की टोलियाँ, डीजे धुमाल, राम दरबार और हनुमान पालकी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जिले के विभिन्न स्थानों पर मंचों के माध्यम से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिससे नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बनेगा।

सरगांव में भव्य शोभायात्रा की तैयारी
हनुमान जन्मोत्सव पर युवा साथी सरगांव द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जिसमे आरंग की हनुमान झांकी ,धुमाल के साथ ही रथयात्रा के साथ नगर में तोरण द्वार बनाये जा रहे। नगर के युवाओं में आयोजन को लेकर उत्साह चरम पर है । पूरा नगर हनुमान लला के जन्मोत्सव पर भक्तिमय होने जा रहा।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199360
Total views : 8237076