रायपुर के उरला में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में स्थित एक डामर फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि आसमान में उठता काले धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर तक देखा गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 से 5 गाड़ियाँ मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका के चलते आग तेजी से फैलती जा रही है, जिससे दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment