यूपी के प्रयागराज में बोलेरो और बस में टक्कर से कोरबा के रहने वाले 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं मध्यप्रदेश के 19 लोग घायल हुए हैं. यह घटना प्रयागराज के मिर्जापुर हाईवे पर देर रात घटी. सभी मृतक बोलेरो में सवार थे.
जानकारी के मुताबिक, कोरबा से 10 लोग सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ गए थे. इस दौरान बोलेरो और बस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 10 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.
वहीं बस पर सवार 19 लोग घायल हुए हैं. बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया.
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243791
Total views : 8292857