कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
असम। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री भूपेश बघेल तथा असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष श्री गौरव गोगोई के काफिले पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि काफिले में शामिल एक वाहन के कांच पथराव के कारण टूट गए।
घटना के दौरान श्री भूपेश बघेल और श्री गौरव गोगोई पूरी तरह सुरक्षित रहे। कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि काफिले पर कुछ असामाजिक तत्वों और भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा पथराव किया गया।
कांग्रेस ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक नेताओं के काफिले पर इस तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है। पार्टी ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराकर पथराव के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि यह घटना असम की भाजपा सरकार के भीतर श्री भूपेश बघेल की राजनीतिक सक्रियता को लेकर कथित बेचैनी को दर्शाती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243022
Total views : 8291921