अनुशासन समिति के निर्णय के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निष्कासित 20 नेताओं की घर वापसी का रास्ता साफ कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पार्टी ने 20 निष्कासित नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के बाद संबंधित नेताओं की पार्टी में वापसी हो गई है। कांग्रेस के इस फैसले को संगठन स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद नेताओं को दोबारा पार्टी से जोड़ने की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार, अनुशासन समिति की बैठक में संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श के बाद निष्कासन रद्द करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पार्टी ने औपचारिक आदेश जारी कर सभी 20 नेताओं को तत्काल प्रभाव से निष्कासन से मुक्त कर दिया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242856
Total views : 8291737