नेस्ले इंडिया पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को नेस्ले इंडिया लिमिटेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

यह कार्रवाई एफएसएस एक्ट के तहत एनएएन एक्सेला प्रो स्टेज 1 और लैक्टोजेन प्रो 1 शिशु पोषण उत्पादों से संबंधित नियमों के पालन नहीं करने पर की गई है।

एफएसएसएआई ने कहा कि उसने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उत्पादों और उनकी प्रचार सामग्री की जांच की। एनएएन एक्सेला प्रो स्टेज 1 के मामले में, नियामक ने 5 एचएमओ और व्हे प्रोटीन से संबंधित दावों पर आपत्ति जताई। लैक्टोजेन प्रो 1 के मामले में, उसने इस दावे पर चिंता व्यक्त की कि उत्पाद का व्हे प्रोटीन आसानी से पच जाता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment