गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित जर्जर पुल अचानक दो हिस्सों में टूटकर ढह गया। पुल टूटने के दौरान उस पर से गुजर रही यात्रियों से भरी बस बीचों-बीच फंस गई। गनीमत रही कि बस नदी में नहीं गिरी और बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों और बस के कंडक्टर के मुताबिक, यात्री बस जैसे ही बांसाझाल पुल के बीच पहुंची, तभी तेज धमाके के साथ पुल का स्लैब धंस गया। देखते ही देखते पुल दो हिस्सों में बंट गया और बस टूटे हुए हिस्से के किनारे जाकर अटक गई।
घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस नदी या खाई में गिरने से बच गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते यात्रियों के सुरक्षित निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8222253
Total views : 8265754