रायपुर: छत्तीसगढ़ संवाद ने वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की ओर से Primeone Workforce Pvt. Ltd. के डायरेक्टर को पत्र जारी किया गया है।
पत्र के अनुसार, डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से छत्तीसगढ़ संवाद में ली जा रही थीं। आरोप है कि डॉ. द्विवेदी द्वारा सार्वजनिक रूप से एक शासकीय पत्रिका के वरिष्ठ संपादकीय सलाहकार के पद की गरिमा और मानदंडों के विपरीत आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

पत्र में इसे शासकीय नीति-निर्देशों और निविदा की शर्तों की कंडिका-6 का उल्लंघन बताया गया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ संवाद ने डॉ. अनिल द्विवेदी की सेवाएं तत्काल समाप्त करते हुए उन्हें वापस करने के निर्देश प्लेसमेंट एजेंसी को दिए हैं।
साथ ही संबंधित एजेंसी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8222253
Total views : 8265754