छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में  6 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। विभाग ने छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 के तहत इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी है।


जारी आदेश के अनुसार, सती कुमार यादव को नगर पंचायत मरवाही से नगर पालिका बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं सुशील चौधरी का स्थानांतरण नगर पंचायत बिलाईगढ़ से नगर पंचायत मरवाही किया गया है।


इसी तरह वशिष्ठ ओझा को नगर पंचायत शिवपुरचरचा से नगर पंचायत विश्रामपुर, नत्थूराम सोरी को नगर पंचायत गोरेला से नगर पंचायत भानुप्रतापपुर, यशवंत देवांगन को नगर पंचायत महासमुंद से नगर पंचायत बिलाईगढ़ और मुक्ता सिंह चौहान को नगर पंचायत बेरागढ़ानी से नगर पंचायत शिवपुरचरचा में नवीन पदस्थापना दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment