भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार और टेस्ट के स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने पिछले कुछ साल से भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था।
https://www.instagram.com/reel/DbZ1f0-tcFB/?igsh=MWVoZ3A0ejFtcGd5dw==
एक तरह से वे टीम से बाहर थे, लेकिन अब अचानक उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है।
टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी, उसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भी रहाणे को जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि उसी के बाद रहाणे ने वापसी की उम्मीद छोड़ दी और संन्यास ले लिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8220769
Total views : 8263877