10 हजार रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एक सड़क दुर्घटना के मामले में कोड़ेनार पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी करते हुए वाहन सौंपने का आदेश दिया।

आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद महिला आरक्षक ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी। इसकी शिकायत ACB से की गई थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने जाल बिछाया और जैसे ही महिला आरक्षक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment