छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए पदोन्नति और उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर स्तर के 43 अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान तथा संयुक्त कलेक्टर स्तर के 40 अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219587
Total views : 8262310