कोरिया जिले के ग्राम कुशहा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में विधायक के खिलाफ टिप्पणी करना भाजयुमो नेता को महंगा पड़ गया। भाजपा जिला संगठन ने मामले को अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जानकारी के अनुसार, 21 मई को आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि “माननीय विधायक का सोनहत क्षेत्र में भ्रमण नहीं होता है।” कार्यक्रम के बाद मीडिया द्वारा इस संबंध में सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पार्टी का आंतरिक विषय बताते हुए कहा कि यह ‘सुशासन तिहार’ का मुद्दा नहीं है।
मामले के बाद भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने मनोज साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि सार्वजनिक मंच से पार्टी एवं जनप्रतिनिधियों के संबंध में की गई टिप्पणी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है। मनोज साहू से 7 दिनों के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8195566
Total views : 8232288