वन्य जीव तस्करी का नेटवर्क अब राजधानी रायपुर तक सक्रिय होता नजर आ रहा है। राजधानी में वन विभाग ने एक जीवित पैंगोलिन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पैंगोलिन को 50 करोड़ रुपये में बेचने के लिए रायपुर लाए थे।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर, दीपक कुमार तिवारी के अनुसार, मुखबिर से पैंगोलिन तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग की विशेष टीम गठित कर तस्करों को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई। टीम ने भाटागांव क्षेत्र में ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और सौदा तय किया।
इसके बाद मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पैंगोलिन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे इस पैंगोलिन को पखांजूर से रायपुर लाए थे और इसका सौदा 50 करोड़ रुपये में करने वाले थे।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान खोखन हालदार और गोपाल बोपचे के रूप में हुई है। वन विभाग मामले की आगे जांच कर रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243149
Total views : 8292082