हर्ष, संवाददाता सक्ती
सक्ती स्थित 50 बिस्तर वाले मातृ-शिशु अस्पताल की स्थिति इन दिनों गंभीर लापरवाही को दर्शा रही है। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है।
अस्पताल में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी रहती है, वहीं वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जनरेटर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

इसके कारण आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

अस्पताल में मौजूद कई बेड फटे और जर्जर अवस्था में हैं, जो मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है। इसके अलावा अस्पताल की संपत्ति का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है, जिससे संसाधनों का नुकसान हो रहा है।



अस्पताल की लिफ्ट भी पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हुई है, जिससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी मात्रा में कूड़ा-कचरा जमा है, जो स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और संक्रमण के खतरे को बढ़ाता है।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242849
Total views : 8291728